साइबर क्राइम ने आम आदमी के साथ-साथ ही बड़े कलाकारों को भी नहीं छोड़ा है। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल का इंस्टाग्राम एकाउंट किसी ने हैक कर लिया है। इसकी जानकारी ईशा देओल ने खुद अपने ट्वीटर एकाउंट पर दी। उन्होंने लिखा,” आज सुबह मेरा आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट @imeshadeol हैक हो गया है। इसलिए यदि आपको मेरे इंस्टाग्राम से कोई संदेश मिले तो उसका जवाब न दें। असुविधा के लिए खेद है।”

इससे पहले कई अभिनेताओं का भी एकाउंट हैक कर लिया गया था। साइबर क्राइम का शिकार होने वालों में अभिनेता विक्रांत मैसी, उर्मिल मतांडेकर, कोरियोग्राफर फराह खान, संगीतकार आशा भोसले।