ऐसे तो दुनिया में कई लोगों को जानवरों से लगाव होता है पर आज हम एक ऐसे शख्स के बारे में आपको बताने जा रहें जिसका जानवरों के प्रति लगाव एक अलग ही उच्चस्तरीय है। वह जानवरों से इतना लगाव करता है कि वो चाहता है कि मरने के बाद उसे शेरों को सौंप दिया जाए।
यह भी पढ़ें: Comedian Kapil sharma को समन
जी हाँ, दुनिया में एक ऐसा शख्स जो मरने के बाद शेरों के पास जाना चाहता है उसका नाम रिकी गर्वेस है। रिकी गर्वेस एक कॉमेडियन एक्टर हैं और पिछले कई सालों से एनिमल राइट्स के समर्थन में साथ देते हैं। इस एक्टर ने हमेशा से जंगली जानवरों के शिकार के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने एक टॉक शो के दौरान कहा है कि उन्हें इस चीज से कोई परेशानी नहीं होगी यदि उन्हें मरने के बाद लंदन के चिड़ियाघर में शेरों के सामने परोस दिया जाए। हम जानवरों को खाते हैं उन्हें बेघर करते हैं कम से कम इसी बहाने हम पर्यावरण और समाज को कुछ तो देंगे। रिकी इसके अलावा ट्रॉफी हंटिंग के विरोध में हैं। उनका मानना है कि जानवरों को अपने मनोरंजन के लिए मारना एक जघन्य अपराध है। दुनिया में ट्रॉफी हंटिंग जैसे कॉन्सेप्ट्स खत्म होने चाहिए नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे पृथ्वी पर शेरों का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। आपकी इस बारे में क्या राय है हमें कमेंट में जरूर बताएं।